Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश ए मोहम्मद का कुख्यात आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बड़गाम जिलों में सुरक्षा बलों के साथ 12 घंटों के अंदर दो मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कुख्यात कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकवादी समेत कुल पांच आतंकी ढेर हो गए। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने रविवार को बताया कि जैश कमांडर आतंकी जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी समेत कुल पांच आतंकी यहां 12 घंटों में हुईं दो मुठभेड़ों में ढेर हो गए।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट के अनुसार आईजीपी ने कहा, ”पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी संगठनों- लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जेईएम के पांच आतंकी पिछले 12 घंटों में हुईं दो मुठभेड़ों में मारे गए। मरने वालों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। यह हमारे लिए बड़ी सफलता है।”

चार आतंकी पुलवामा में जबकि एक आतंकी बडगाम में मारा गया

पुलिस के अनुसार, चार आतंकी पुलवामा जिला के नाइरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस ने बताया कि हालांकि बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-56 समेत अन्य हथियार बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img