Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

महापंचायत में कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरणसिंह ने सोमवार को यहां आयोजित महापंचायत में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन कानून बगैर मांग के थोप दिये हैं। अब सरकार एमएसपी पर कानून पास करके किसान की जिंस को घोषित मूल्य से कम खरीदने को अपराध की श्रेणी में लाये। इस पर आश्वासन देने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया तो वे स्वयं धरना स्थल पर ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान संगठन के लोग सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप चौक के सामने पैंठ स्थल पर एकत्र हो गये। इसके बाद आयोजित महापंचायत में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये कानून पास किये हैं, वे पहले कांग्रेसी या फिर सपा में रह चुके हैं। कहा कि हम कानून को सहन कर लेंगे। सरकार हर किसान के बच्चों को सरकारी नौकरी दे दे।

किसान ने अपनी फसलों को खून पसीने से सींचा है। इसे सरकार लुटने से बचाये नहीं तो किसान संगठन के लोग जान की परवाह किए बगैर आंदोलन चलाते रहेंगे। प्रशासन का कोई भी बड़ा अधिकारी यदि महापंचायत में ठोस आश्वासन देने नहीं आया तो वे स्वयं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि जब किसान अपनी फसल को बेचने के लिए आजाद कर दिया गया तो कोरोना काल में पिछले दरवाजे से कानून पास क्यों? बड़े खेतिहर किसान व आप नेता योगेश दहिया ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के बाद किसान अपनी फसल बेचने के बाद रोजमर्रा की वस्तुएं आलू, प्याज, तेल तक नहीं खरीद सकेगा। थानाभवन ब्लाक प्रमुख शेरसिंह राणा ने कहा कि मंडियों को समाप्त ना करके सरकार न्याय पंचायत स्तर पर मंडियों का निर्माण कराये।

किसान के पास भंडारण क्षमता नहीं है। ललित राणा धौलाना ने कहा कि किसान धान, गन्ना जैसी फसलों का भंडारण नहीं कर सकता। इस कानून से पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। आज धान किसानों के घरों में पड़ा है पर खरीदने वाला कोई नहीं। जिलाध्यक्ष अजबसिंह, हेमंत प्रधान, पप्पू प्रधान, श्यामवीर, अन्नू मलिक, अहमद मियां, सुशील राणा जिलाध्यक्ष हापुड मोहन सिंह सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

महापंचात में नहीं पहुंचे बड़े अफसर

किसान संगठन की महापंचायत के दौरान थाना पर कैंप कर रहे एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व सी ओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने किसानं के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को थाना बुलाकर वार्ता की । लेकिन प्रतिनिधि मंडल ने उच्चाधिकारियों के आश्वासन देने से पहले कोई बात करने से मना कर दिया । देर शाम तक भी कोई बड़ा अधिकारी महापंचायत में आश्वासन देने नहीं पंहुचा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img