Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

कोरोना: एक मरीज की मौत, 174 संक्रमित, 561 ठीक

  • सक्रिय और होम आइसोलेशन मामलों में आई और गिरावट
  • पल्हैड़ा में फिर आए सबसे अधिक 17, बक्सर में 14 केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में कोरोना के मरीजों का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है। रविवार को संक्रमित मामलों में और गिरावट आई है। जबकि एक मरीज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में जहां 174 नए केस सामने आए हैं। वही, 561 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में अब और गिरावट आ गई है। होम आइसोलेशन के मामले भी अब लगातार कम हो रहे हैं।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि रविवार को 4971 लोगों के सैंपल की जांच में 174 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक कोरोना संक्रमित ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जनपद में 561 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस 1601 और होम आइसोलेशन में 1562 मामले रह गए हैं। रविवार को 3621 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 39 नए संक्रमित भर्ती किए गए हैं। 174 मरीजों में 117 नए और 57 संपर्क के केस हैं।

पल्हैड़ा में फिर सबसे अधिक केस

रविवार को जनपद के पल्हैड़ा क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना के सबसे अधिक केस मिले हैं। यहां 17 नए संक्रमित मिले हैं। दूसरे नंबर पर कसेरू बक्सर में 14 और तीसरे स्थान पर परीक्षितगढ़ 14 रहा।

561 मरीज और हुए ठीक

जनपद में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 561 रही। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय केस 1601 और होम आइसोलेशन के मामलेें अब 1562 रह गए हैं।

पहले सप्ताह में पकड़ी थी रफ्तार, अंतिम में गिरा ग्राफ

नए साल में कोरोना की तीसरी लहर ने रफ्तार पकड़ी थी। जनवरी माह के पहले सप्ताह में संक्रमित मामले बड़ी संख्या में सामने आए थे और दूसरे सप्ताह तक कोरोना जिले में पीक पर था। तीसरे सप्ताह से ठीक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी, मगर नए केस भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे थे। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। अब नए संक्रमितों का ग्राफ रोज गिर रहा है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img