Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

वेस्ट बंगाल: देखिए इंसानी शक्ल में शैतान, डरावना है मंजर

बेटा न हुआ तो पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड                               

रहम की भीख और चीखों के आगे भी नहीं पिघला जालिम तौफीक शेख 


जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इंसान की शक्ल में घूम रहे हैवान की खबर ने एक बार फिर से सभी को शर्मसार कर दिया है। यह घटना वर्धमान पूर्व की है। जहां से एक महिला के साथ बर्बरता की कहानी सामने आई है। पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे प्रताड़ित किया। घटना के बाद पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कसूर इतना कि बेटे को नहीं दिया जन्म                                                      

पीड़ित पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि कालना निवुली कंपनीडांगा इलाके की रहने वाली शरीफा बीबी का निकाह 2016 में कालना के तौफीक शेख से हुआ था। शादी के बाद शरीफा बीबी ने दो बेटियों को जन्म दिया। इसी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे महीनों से बेरहमी से पीटता था। शारीरिक और मानिसक रूप से प्रताड़ित करता था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।

गुप्तांग में रॉड डालकर करता था प्रताड़ित                                                  

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों बाद पति की प्रताड़ना बढ़ती ही गई। वह गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित करता था। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह रहम की भीख मांगती थी, लेकिन उसके पति पर इसका कोई असर नहीं होता। किसी तरह उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद पत्नी को ससुराल से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सास ने कहा- काम नहीं करती थी बहू                                                      

दूसरी ओर पीड़िता की सास रेणुका शेख ने बताया कि उसकी बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि दोनों के बीच सिर्फ एक बार लड़ाई हुई थी, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उसे अदालत में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img