Home Uttar Pradesh News Meerut भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त का हर जगह स्वागत

भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त का हर जगह स्वागत

0
भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त का हर जगह स्वागत
  • भाजपा प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने फूल बरसा कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का वादा किया।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने भगवतपुरा, सैनियों वाली गली, ब्रह्मपुरी, नाले के किनारे वाल्मीकि बस्ती और फूलबाग कालोनी में सघन प्रचार किया। हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। वाल्मीकि बस्ती में लोगों से कमलदत्त ने कहा कि भाजपा के शासन में अपराधियों की बोलती बंद हो गई थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश जैन रितुराज, पार्षद राजीव गुप्ता काले, अजय गुप्ता अध्यक्ष व्यापार संघ संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह, विशाल वर्मा, विकास मित्तल, संजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता श्याम साड़ी वाले, संजीव महेश्वरी, हरी किशन गुप्ता, पूर्व पार्षद राकेश गौड़ दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।