Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रालोद व सपा ने मनायी शहीद भगत सिंह की जयंती

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सोमवार को सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

नगर के मेरठ रोड स्थित मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के आवास पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती मनायी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

ओमबीर ढाका ने कहा कि जलियावाला बाग से आजादी की लो धधक पड़ी, क्योंकि इस दिन जनरल डायर ने निहत्थे हजारों युवाओं, वृद्ध व बच्चों, महिलाओं को गोली से भून डाला था। महान क्रांतिवीर भगत सिंह ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा था और उसके बाद उनकी अंदर आजादी की लौ धधक उठी और सरफरोशी की तमन्ना उनके दिल में घर कर गई। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया।

उनके द्वारा दिए गए बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने युवाओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अकरम, गौरव, आर्यन, रिहान, अर्श, बल्लू, अमित, अनिरूद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे।

सपा ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए

नगर के सपा कार्यालय पर सोमवार को शहीद भगत सिंह जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण की गयी। जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भगत सिंह ने युवा अवस्था में ही समाजवादी विचारधारा को लेकर जो दर्शन प्रस्तुत किया उसका अनुसरण समाजवादी लोग सदियों तक करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीद भगत सिंह के बलिदान व समाजवादी विचारों से पे्ररणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि देश मजबूत हो सकें। इस मौके पर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, संजय डीलर, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक वर्धन शर्मा, रविन्द्र नैन, जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ डा. राधेश्याम सिंह, डा. शकील अहमद, फुरकान पहलवान, फिरोज खान, आमिल खान, बब्बू सिद्दकी, राधे गुर्जर, कर्मवीर प्रधान, नगर अध्यक्ष महफूज पहलवान, जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव, सुशील नैन, अमान मिर्जा, राजू प्रजापति आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img