- नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जनवाणी संवादाता |
हारनपुर: एक युवक को आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। नगर कोतवाली पुलिस ने एससी/ एसटी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के प्रति सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा पर अशोभनीय टिप्पणी के जाने से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई थी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी पदाधिकारी नगर कोतवाली पहुंचे और राधा विहार कॉलोनी निवासी आरोपी शैंकी के खिलाफ तहरीर दी थी।
नगर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि आरोपी शैंकी निवासी राधा विहार के खिलाफ आईटी व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

