- सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी को मिला दलित समाज का समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: कैंट क्षेत्र के ग्राम लाला मोहम्मदपुर कंकरखेड़ा में दलित समाज व सर्वसमाज द्वारा डा. बीआर अंबेडकर पुस्तकालय में गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा का शुभारंभ पुस्तकालय परिसर में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मनीषा अहलावत द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
सभा की अध्यक्षता रविंद्र प्रेमी संचालन अशोक टकसालिया व सोहनपाल ने संयुक्त रूप से किया। जनसभा को संबोधित करते हुए जीतू नागपाल, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, रविंद्र प्रेमी, शैंकी वर्मा ने कहा कि हमें मनीषा अहलावत के रूप में एक शिक्षित ईमानदार और जिसे 25 वर्षों का कॉरपोरेट वह समाज सेवा का अनुभव प्राप्त प्रत्याशी मिला है।
अब मौका है कि भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ बहन मनीषा इलाहाबाद को भारी मतों से विजयी बनाकर कैंट विधानसभा में बदलाव लाएं। मनीषा अहलावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किस विधानसभा में पिछले लगभग 30 सालों से एक ही पार्टी का राज है। जिससे अब जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। पिछले 20 सालों में शिक्षा स्वास्थ्य खेल के क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।
कितने विद्यालय कितने मल्टीस्पेशलिटी सरकारी हॉस्पिटल कितने स्टेडियम कितनी सड़कें पिछले 20 सालों में बनी है। आपसे बात वादा करती हूं। प्रदेश में गठबंधन सरकार कैंट में मेरे विधायक बनने पर आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।
इस अवसर पर गौरव जटौली, शैंकी वर्मा, मम्मू, राहुल गिरी, सोकेन्द्र, सुभाष मलिक, नौशाद अंसारी, अजय कुमार, अली मोहम्मद, मोमिन, साबुद्दीन, नौशाद अलवी, करम सिंह, राजेंद्र रिंकू, दिलावर सिंह, दीपक भाई, विवेक सिद्धार्थ, रोहित सिद्धार्थ, बबलू कुमार, अरविंद, अरुण कुमार, विकास बोस, प्रवीण कुमार, सलीम मलिक, दुर्गेश रोहे, राकेश, रविंद्र गौतम, नीरज गौतम, अनुज गौतम आदि मौजूद रहे।

