Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बम से उड़ाने के ट्वीट से मचा हड़कंप, अलर्ट

  • सीडीए आफिस और रेलवे स्टेशन पर हुई तगड़ी चेकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फर्जी ट्वीटर एकाउंट पर मेरठ की सीडीए बिल्डिंग और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। लखनऊ से आए निर्देश पर दोनों जगहों पर जमकर चेकिंग कराई गई। बाद में ट्वीटर एकाउंट को बंद करा दिया गया।

07 5

सोशल मीडिया पर एक टवीट में कहा गया था कि सीडीए बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस ट्वीट से हड़कंप मच गया। लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सघन चेकिंग के आदेश दिये। थोड़ी ही देर में एएसपी कैंट सूरज राय, एलआइयू, बम निरोधक दस्ता और सेना की आर्र्मी इंटेलीजेंस की टीम सीडीए बिल्डिंग पहुंच गई और सघन चेकिंग करने लगी।

काफी देर तक खोजबीन करने के बाद पुलिस और सेना के जवानों को कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में इस ट्वीटर एकाउंट को बंद करवा दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए सेना और पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था। बाद में एकाउंट को बंद करा दिया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img