Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दबथुवा में भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच भिडंÞत

  • रालोद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए किया विरोध
  • हमले में कई लोग हुए चोटिल
  • दबथुवा में पुलिस और पीएसी बल किया तैनात

जनवाणी संवाददाता |

सरधना : सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा गांव में शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व रालोद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटनाक्रम तब हुआ, जब अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व भाजपा नेत्री बबीता फोगाट भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आयी थी।

12 5

रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि रालोद समर्थकों व भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद टकराव के हालात पैदा हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई। आरोप है कि रालोद कार्यकर्ताओं के हमले में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। बबीता फोगाट ने कोतवाली पहुंच कर सीओ से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। तनाव को देखते हुए दबथुवा में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई।

शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र प्रभारी व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट दबथुवा गांव में चुनाव प्रचार के लिए गई थी। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह की पत्नी सिंपल सिंह व अन्य लोग भी शामिल थे। बबीता फोगाट का काफिला भाजपा किसान मोर्चा के सरूरपुर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के घर पहुंचे तो रालोद समर्थकों ने बबीता फोगाट के काफिले का विरोध कर दिया। उन्होंने रालोद के झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि रालोद समर्थकों ने काफिले पर हमला कर दिया।

भाजपा समर्थकों व काफिले पर शामिल गाड़ियों पर हमला हुआ। हमले में सतेंद्र सिंह समेत कई लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल सतेंद्र सिंह की डॉक्टरी कराई। सतेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

शाम को बबीता फोगाट सरधना कोतवाली पहुंची और सीओ से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुए दबथुवा में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। इस संबंध में सीओ आरपी शाही का कहना है कि सतेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुका है विरोध

सिवालखास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार विरोध हो चुका है। पहले पाथौली और फिर करनावल और सरूरपुर में रालोद समर्थकों ने विरोध किया। इसके अलावा छुर गांव में मनिंदरपाल के काफिले पर रालोद समर्थकों ने पथराव भी कर दिया था। अब दबथुवा में यह घटना सामने आई है।

महिलाओं से की अभद्रता: बबीता

विरोध मेरा नहीं हुआ। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। एक महिला का पैर भी टूटा हैं। सिर पर एक व्यक्ति को डंडा मारा। बबीता की गाड़ी पर डंडा मारा हैं। ये गुंड़ागर्दी की। फायरिंग की बात से बबीता फोगाट ने कोई जिक्र नहीं किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img