- किठौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया संपर्क, मिला समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: किठौर विधानसभा में भाजपा के स्टार प्रचारक गुर्जर समाज के लोकप्रिय नेता व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जनसंपर्क एवं बैठक की। खरखौदा ब्लॉक के छत्री व माछरा ब्लॉक के गोविंदपुर शकरपुर में सैकड़ों की तादात में उपस्थित समाज के लोगों को बैठक के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में गुर्जर समाज के अस्तित्व की सुरक्षा है। आज हमारे समाज के विभिन्न नेता केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री और अनेकों संग्रहालय में उच्च पदों पर है।
इससे सिद्ध होता है कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में गुर्जर समाज की सभी वोट भाजपा के पक्ष में होंगी तथा उत्तर प्रदेश में पुन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। गुर्जर समाज को एकजुट रहने के लिए लामबंद किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित गुर्जर समाज से अपील की कि आप अपने मत को किसी लोभ लालच में न किठौर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के पक्ष में करें।
इन्हें जीता कर लखनऊ विधानसभा में भेजें। खरखौदा ब्लॉक गुर्जर महा सभा के अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पप्पू सेतकुआं ने मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ रहे अमित धनतला, दिनेश चेयरमैन चंदपुरा, राहुल मावी, हरेंद्र भड़ाना, राजू भड़ाना (जिलामंत्री, किसान मोर्चा), लीलू ठेकेदार, राजेश्वर छत्री, अशोक पोशवाल, रोबिन गुर्जर, आशीष लोहिया प्रधान एवं समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के नंगली आजमाबाद, साधारणपुर, ज्ञानपुर, रुकनपुर, मोरना, औरंगाबाद, छिलौरा समेत तमाम ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर वोट अपील की। इस दौरान बृजेश चौहान, विक्की तनेजा, गीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

