- बसपा कैंट प्रत्याशी ने की वोट की अपील, जगह-जगह हुआ स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा ने शनिवार को डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगोें से वोट की अपील की। विधानसभा क्षेत्र के गांव दायमपुर में उन्होंने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ पूरे गांव में डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार किया। इस दौरान वहां के ग्रामीणों ने समस्याओं को रखते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में बाइपास कट की प्रमुख समस्या है। जिसको प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। गांव में चुनाव का बहिष्कार के पोस्टर तक चस्पा कर दिए हैं। क्षेत्र में जलभराव सड़कें नालियां, प्राथमिक विद्यालय व चिकित्सा केंद्र जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
सपा कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन समस्याओं के निराकरण के लिए विचार विमर्श किया। ग्रामीणों ने अमित शर्मा को अपना समर्थन दिया। इस दौरान ब्रह्म प्रकाश, रवि, मानसिंह गौतम, देशराज, चंचल कुमार, मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रवीण सेक्टर प्रभारी रतनपाल सिंह व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
अमित शर्मा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के मछेरान, महताब, भूसा मंडी व आसपास के मुस्लिम क्षेत्रों में प्रचार किया। मुस्लिम समाज के सभी लोगों का समर्थन मिला। इस मौके पर हाजी चांद, हाजी सईद, जाहिद चौधरी, पार्षद अकरम शाह, शादाब महीगीर, हामिद पहलवान, हाजी हनीफ आदि मौजूद रहे।

