Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दरियापुर ने दिखाई दरियादिली, समर्थन का वादा

  • गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को ग्रामीणों ने सिक्कों से तोला

जनवाणी संवाददाता |

मवाना/परीक्षितगढ़: हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दरियापुर ने दरियादिली दिखाई। शनिवार ो योगेश वर्मा को साथ देने का वादा किया। यहां ओमप्रकाश के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में समस्त समुदाय के ग्रामीणों ने योगेश वर्मा को समर्थन देते हुए भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।

वहीं, क्षेत्र के गांव बिराना, जंधेड़ी, बली, पुट्ठी, खटकी, किला, नंगला सलेमपुर, नवल, सूरजपुरा, अतलपुर, ललियाना आदि दर्जनों गांव में भी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बिराना में ग्रामीणों ने योगेश वर्मा को सिक्कों से तोला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल रहे और सभी ने योगेश वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए।

क्षेत्रवासियों ने समर्थन के साथ आगामी 10 फरवरी को साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान योगेश वर्मा ने कहा कि जनता की महत्वाकांक्षाओं को भारतीय जनता पार्टी ने छला है। भारतीय जनता पार्टी की झूठी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई अपने पूरे चरम पर है, आम लोगों के लिए घर का चूल्हा जलाना भी भारी हो गया है।

भाजपा सरकार ने देश को बड़े उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया है। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए क्षेत्र की जनता व प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। इस अवसर पर हस्तिनापुर विधानसभा, प्रभारी संजीव गुर्जर, मोनू पंवार, भरमपाल, प्रधान रामानंद, सुनील शर्मा, गौरव, दानिश, कालू राणा, सतबीर नागर, यशपाल नागर, गौरव नागर, धीरज नागर, संदीप शर्मा, उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img