- शहर विधानसभा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मिला समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने जगह जगह प्रचार करके लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने सुबह नौ बजे फूलबाग मंडल कार्यालय पर एकत्रीकरण किया। वहां से फूलबाग कॉलोनी गए। युवाओं ने कमल दत्त शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। कमल दत्त शर्मा नेहरू नगर की हर गली नंबर और पंचशील कॉलोनी गली गए तथा वहां जनसंपर्क किया डोर-टू-डोर जाकर वोट अपील की।
जगह-जगह पर लोगों ने छतों से कमल दत्त शर्मा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया महिलाओं ने टीका करके और मिठाई खिलाई। इसके बाद कमल दत्त शर्मा वैशाली कॉलोनी गए और वहां जनसंपर्क किया। वहां से वह सम्राट पैलेस कॉलोनी जनता नगर और लोकप्रिय अस्पताल गए। युवाओं ने कमल दत्त शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी के सामने प्रकट किया।
कमल दत्त शर्मा ने ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रतिभाग किया जोकि जादूगर का बाग कैलाशपुरी में संपन्न हुई। कमल दत्त शर्मा ने ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए उनसे वोट की अपील की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी उन्हें अपने पूरा समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर राकेश गौर, अजय गुप्ता, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

