- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीप के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतदाता जागरूकता पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी पुलिस मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बैंड की धुन पर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसएसडी इंटर कॉलेज सदर के छात्रों ने सरस्वती वंदना व मतदान के प्रति गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी।
एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि मतदान देश, समाज और परिवार के प्रति हमारा कर्तव्य है, जिसे हमें निभाना है। उन्होंने कहा कि निर्भीकता से मतदान करे शांतिपूर्ण और सुरक्षा का माहौल मिलेगा। जिस तरह आसमान में पतंग उड़ रही है। उस तरह से आप भी स्वतंत्र हैं। अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र होकर करें, ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मताधिकार हमें सदियों के संघर्ष और लाखों लोगों की कुबार्नी के बाद मिला है, हमें अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करना चाहिए।
मताधिकार हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने अपील करते हुए कहा कि 10 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। इस मौके पर पतंग उड़ाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। यहां अपर आयुक्त मेधा रूपम, अपर आयुक्त वी चैत्रा ने पतंग उड़ा कर मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, राम ऋषि सिंघल, अमित अग्रवाल, विपुल सिंघल, डीआईओएस बृजेश चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, अमित नागर, रमन त्यागी, मनीष शारदा, ठाकुर प्रीतिश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

