- एक पक्ष के ग्रामीणों ने जताया अपनी जान को खतरा, डीएम से शिकायत कर केन्द्र बदलवाने की मांग
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गाधी गांव में रवित हत्याकांड के बाद एक पक्ष ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गन्ना क्रय केन्द्र बदलवाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें डालने के लिए हत्या करने वाले लोगों की गली से जाना पड़ता है। इसलिए उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्रय केन्द्र को बदलवाने की मांग की, ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न हो सकें।
गाधी गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में मंगलवार को पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केन्द्र पश्चिम में लगा हुआ है और उनको गन्ना डालने के लिए गलियों में से जाना पड़ता है। यह गली काफी छोटी है और उसके पास ही शमशान घाट बना हुआ है।
क्रय केन्द्र गन्ना डालने के कारण गलियों में कई-कई दिन तक जाम लग जाता है और गली के लोग उनकी बुग्गियों व ट्रैक्टर तक हवा निकाल देते है। इतना ही नहीं इसी गली के लोगों ने उनके पक्ष के रवित की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी और अभी तक भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
उनके पक्ष का पंद्रह हजार कुंतल गन्ना क्रय केन्द्र पर जाता है और यदि वह उनकी गली में से गन्ना लेकर जाएंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। वह उनसे बदला लेने की फिराक में बैठे हुए है। इसलिए वहां से गन्ना क्रय केन्द्र हटाना जरूरी है।
उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर गन्ना क्रय केन्द्र हटाने की मांग की, ताकि उनकी जान को कोई खतरा न हो सकें। इस मौके पर विरेन्द्र, सुभाष, जयवीर, हरेन्द्र, अशोक, हरवीर, महाबीर, उमेश, ओमप्रकाश, करतार, अमित, सत्यवीर, जगवीर, उदयवीर, अशोक, राजीव आदि मौजूद रहे।

