Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कोरोना बीमारी से बचाव को बरते सावधानी: डा. अमित

  • कोर एडरा संस्था व स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक कार्यालय पर बैठक का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोर एडरा संस्था व स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डा. अमित ने सभी से कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतने का आह्वान किया, ताकि वह कोरोना से दूर रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डा. अमित गुप्ता ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है और इस अभियान को सफल बनाने में प्रधानों की भूमिका रहती है। इसलिए सभी प्रधान इसमें सहयोग करें, क्योंकि प्रधान गांव का एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है और उनकी जिम्मेदारी सभी ग्रामीणों को जागरुक करना होता है।

बीएमसी मंजू शर्मा ने कहा कि इस समय कोविड बीमारी का काफी खतरा बरकरार है और इसलिए सभी को मास्क पहनना, साबुन से बार-बार हाथ धोना, एक दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाकर रखना जरूरी है। साथ ही उन्होंने प्रधानों से समाज में फैली भरांतियों को दूर करने व टीकाकरण का स्तर बढ़ाने का आह्वन किया।

टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रह सकें। डीएमसी ने सभी प्रधानों के कार्यों की सराहना की और सभी से अभियान में सहयोग बनाने व अपना एक ग्रुप बनाने की अपील की। वहीं प्रधानों ने भी उनका पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img