Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की

  • खेलो इंडिया में असम में खेल चुके है पांच खिलाड़ी, दो खिलाड़ी प्राप्त कर रहे छात्रवृत्ति

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: सैडभर गांव की वेदिराम मैमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को मंगलवार को किट देकर सम्मानित किया गया। इनमें पांच खिलाड़ी खेलो इंडिया में खेल चुके है और दो खिलाड़ी को खेलो इंडिया की तरफ से छात्रवृत्ति मिल रहे है।

पदाधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए अधिक तैयारी करने का आह्वान किया। सैडभर गांव की वेदिराम मैमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल की किट क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी एवं सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने सेंटर पर आकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया व बच्चों को खेल के प्रति रुचि लेने की बात कही। सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर पर 80 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जिसमें से दो बच्चे खेलो इंडिया की तरफ से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे है।

इन बच्चों में पांच खिलाड़ी खेलो इंडिया में गुहावटी आसाम में भाग ले चुके है और दस बच्चे यहां से औरंगाबाद महाराष्ट में कैम्प कर चुके है और उनका सलेक्शन हो चुका। सभी को सरकार की तरफ से सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर अशोक कुमार कोच व सुरेश कुमार यादव, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अनिल यादव, सचिन यादव, ग्राम प्रधान श्याम यादव आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img