Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्मदिन

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। पूर्व पीएम का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक सोच व दूरदर्शी नेता थे। 21वीं सदी का भारत निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था। वह भारत को मज़बूत, आत्मनिर्भर और अग्रणीय देशों में देखना चाहते थे।

देहरादून, कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज व लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। दिल्ली फ्लाइंग की प्रवेश परीक्षा पास की। वाणिज्यिक पायलट का लाइसेंस भी प्राप्त किया।

राजीव जी बहुत जिंदादिल, शालीन, मृदुभाषी व कोमल हृदय के थे। राजीव गांधी को फोटोग्राफी तथा रेडियो सुनने का बहुत शौक था। आर्थिक उदारवाद का श्रेय उनको भी जाता है। उनके प्रमुख कार्यो में दूरसंचार क्रांति है जिसके कारण ही आज हम डिजिटल क्रांति की चर्चा करते हैं।

गांव-गांव को टेलीफोन से जोड़ा गया। उनकी पहल पर ही सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलेमेटिक्स(CDOT) की स्थापना हुई। 1986 में एमटीएनएल की स्थापना की।

उन्होंने कंप्यूटर क्रांति को भी भारत में करने व लाने का श्रेय उनको ही जाता है। भारत की तेज़ गति से प्रगति व उन्नति के लिए कम्प्यूटर बहुत जरूरी था जिसके लिए उन्होंने आयात शुल्क भी कम किया व नई नई टेक्नोलॉजी लेकर आये। 18 वर्ष के युवा को मताधिकार दिया।

राजीव जी ने राष्ट्र के लिए युवाओं की शक्ति को सबसे पहले पहचानकर उनको समाज व राष्ट्र के साथ जोड़कर उनकी ऊर्जा को देश के विकास के लिए जोड़ने व प्रेरित करने का कार्य किया। युवा किसी भी राष्ट्र की धरोहर होती है।

देश में वोट के अधिकार को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने से देश के लोकतंत्र की नींव व उसके भविष्य को मजबूत करने का कार्य किया।

पंचायती राज को 73वें व 74वें संविधान संशोधन करके मज़बूत किया। जिससे गांव से लेकर ऊपर तक अधिकतर लोगों को लोकतंत्र में हिस्सेदारी दिलाकर व उनको सशक्त किया।

जिससे हर समाज, वर्ग, क्षेत्र व हर व्यक्ति की लोकतंत्र में आस्था बढ़ी व देश के लोकतंत्र की नींव गहरी व मजबूत हो गयी। देश के बच्चों के लिए 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आये।

उन्होंने कक्षा 6 से कक्षा 12 तक नि:शुल्क आवासीय नवोदय विद्यालय भी भारत के हर जिले में खुलवाए जिससे सभी बच्चों को शिक्षित कर अपने व अपने परिवार, समाज, गांव व शहर की प्रगति, विकास व उन्नति कर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अवनीश काजला व संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अखिल कौशिक, मंजीत कोछड़,आदित्य शर्मा, पं. नवनीत नागर, हरिकिशन वर्मा, हरीश त्यागी, नफीस सैफी, योगी जाटव, अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव, सुरेंद्र फौजी, रोहित गुज्जर, मुजीबुर्रहमान, अनस सुल्तान, डॉक्टर प्रभात, केडी शर्मा, राकेश शर्मा, यासिर सैफ़ी, पीटर हैरिसन, अंकित कुमार वाल्मीकी, अनिल प्रेमी, राम सिंह वरुण, नईम राणा, तेजपाल डाबका, सुनील दास, इरशाद पहलवान, शाहरुख, सूर्यांश तोमर, कपिल जैन रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img