Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

अद्भुत है गुरु गोविंद सिंह की जन्म स्थली पटना साहिब का गुरुद्वारा

Sanskar 5

गुरु गोबिंद सिंह जयंती

डॉ.श्रीगोपालनारसन एडवोकेट

बिहार की राजधानी पटना के बारे में कहा जाता है कि पटना शहर को सन 1541 ईस्वी में शेरशाह सूरी ने बसाया था। हालांकि पटना महानगर का इतिहास 600 शताब्दी पूर्व भगवान बुद्ध के समय से भी जुड है। पटना तब एक छोटा सा कस्बा हुआ करता था और इसे पाटलीपुत्र नाम से दुनियाभर में पहचान मिली हुई थी। राजा अजात शत्रु ने अपने शत्रु लिच्छवी गणतन्त्र का मुकाबला करने के लिए गंगा किनारे इस पाटलीपुत्र कस्बे को एक किले के रूप में विकसित किया। जिसके तहत कस्बे के चारो ओर दीवारे बनाई गई। इसके बाद महात्मा बुद्ध यहां आए और कुछ समय यहां प्रवास किया ,इसी कारण पटना को भगवान बुद्ध की नगरी भी कहां जाता है। कहा जाता है कि 320 ई0 पूर्व नन्द राजा की राजधानी पाटलीपुत्र हुआ करती थी। राजा नन्द का साम्राराज्य भारत के एक बडे क्षेत्र तक फैला हुआ था। उस समय भी इस नगर के चारो तरफ दीवारे होने के प्रमाण मिलते हैं। पटना शहर भारत के बडे शहरों में से एक है, जिसके चारों तरफ लकडी की दीवारे होना बताई गई थी, साथ ही इस शहर के चारों तरफ 36 फीट चौडी व 15 फीट गहरी खाई होने होने की बात भी इतिहास में दर्ज है। इस शहर में 64 प्रवेशद्वार थे और 367 गुम्बज पटना नगर की शोभा बढाते थे। लेकिन 530 ई0 में आए भंयकर भूुकम्प ने पटना शहर को बर्बाद कर दिया था। बाद में समय के साथ पटना ने अपने आपको संभालाऔर कुछ ही वर्षो में फिर यह शहर दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित करने लगा।

पटना वह पावन धरती है जहां महात्मा बुद्ध, गुरु नानकदेव,गुरु तेग बहादुर व गुरु गोविन्द सिंह के चरण पडेÞ, जिससे यह धरती पवित्र और पावन हो गई। कहा जाता है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कौटिल्य ने इसी धरती पर अर्थशास्त्र की रचना की थी। दुनियाभर में प्रख्यात रहे व्याकरण विद्वान पाणिनी की प्रसिद्ध पुस्तक ‘अष्टाध्यायी’ भी यही लिखी गई थी। कहा यह जाता है कि महाराजा पत्रक ने अपनी रानी पाटल के नाम पर इस शहर का नाम पटना रखा था वही भविष्य पुराण में महाबली पाली द्वारा अपनी पत्नी पटल के नाम पर इस शहर का नाम पटना रखे जाने का उल्लेख मिलता है। वास्तव में सही क्या है यह तो इतिहासकार ही जाने परंतु इतना सच है कि पटना में गुरु गोविन्द सिंह 22 दिसम्बर सन 1666 ई0को जन्मे थे। गुरु तेगबहादुर धर्म प्रचार के दौरान आसाम के धुबड़ी गए थे और माता गुजरी को गर्भवती होने के कारण पटना में विश्राम के लिए छोड़ गए थे जहां पर माता गुजरी ने गुरु गोविन्द सिंह को जन्म दिया और गुरु गोविन्द सिंह जन्म से सात साल तक पटना में ही रहे। यानि उनका बाल्यकाल पटना में ही बीता। इसी कारण पटना को गुरु का घर भी कहा जाता है। पटना की महिमा स्वयं सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह ने की है। जिसका वर्णन उन्होने यूं किया है, ‘तही प्रकाश हमारा भयों पटना शहर बिखै भव लयौ’ पटना गुरु का घर इसलिए भी है क्योंकि यहां गुरु गोविन्द सिंह के नन्हे नन्हे पैरों की अमिट छाप पड़ी और उनका बचपन यहां बीता। गुरु गोविन्द सिंह के बचपन की स्वर्णिम यादें पटना के ऐतिहासिक श्री हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारें में संजोयी हुई हैं, जिन्हें निहारने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आए दिन पधारते हैं।

यही वह स्थान है जहां पर खालसा पंथ के जन्मदाता सृजनहार का प्रकाश हुआ। जिस तरह श्री ननकाना साहिब में श्री गुरु नानकदेव के अवतार धारण करने के कारण वह स्थान सिखी का मूल है। उसी तरह दसवें गुरु गोविन्द सिंह के यहां अवतार लेने के कारण यह स्थान खालसा पंथ का मूल बन गया है। गुरु गोविन्द सिंह के इसी जन्म स्थान पर उनके अनुयायी सिख ने एक यादगार इमारत बनवाई और इस इमारत का नाम तख्त श्री हरि मंन्दिर साहिब रखा गया जो सिखो का पावन शक्ति का केंद्र बन गया। इस श्री हरि मन्दिर साहिब भवन का विस्तार सन 1837 ई0 में महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया परंतु सन 1934 में आए भूकम्प से इस गुरुद्वारें की इमारत को भारी क्षति हुई परंतु सिख धर्म में आस्था रखने वालों ने इस इमारत को ठीक करके आलीशान बना दिया। इस गुरुद्वारे में गुरु तेगबहादुर सिंह और गुरु गोविन्द सिंह दोनों खड़ऊ ,वस्त्र व अन्य उपयोग की हुई वस्तुयें दर्शनीय रखी हुई हैं। गुरु गोविन्द सिंह की गुलेल, तीर, तलवार के साथ ही उनका पवित्र चोगा जो पहले पाकिस्तान में था, को श्री हरिमन्दिर साहिब में दर्शनीय रखा गया है। इस गुरुद्वारे में एक माता का कुआं भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इस कुएं का पानी गुरु गोविन्द सिंह के बाल्यकाल में बहुत मीठा था। याह महिलाएं पानी भरने आती थीं, परन्तु उस समय बालक रहे गुरु गोविन्द सिंह गुलेल से महिलाओं के घडेÞ तोड़ देते थे। परेशान होकर महिलाओं ने माता गुजरी के कहने पर अपने घडेÞ धातु के बनवा लिए परंतु गुरु गोविन्द सिंह ने बाल लीला करते हुए तीर से एक महिला का पानी से भरा धातु का घड़ा भी तोड़ दिया, जिससे आहत होकर माता गुजरी ने कुएं का पानी खारा हो जाने का शाप दे दिया इस पर गुरु गोविन्द सिंह ने माता गुजरी को सफाई दी कि जिस महिला का जो घड़ा उन्होंने तोड़ा है, उसमें सांप है और वास्तव में घडेÞ में सांप देखकर सब हैरान रह गए। मौके पर मौजूद सभी ने माता गुजरी से उक्त कुएं का पानी फिर से मीठा कर देने के लिए कहा, जिसपर माता गुजरी ने कहा कि जैसे जैसे यहां संगत आएगी वैसे वैसे इस कुएं का पानी मीठा होता जाएगा और वास्तव में श्री हरिमन्दिर साहिब में संगत बढ़ने के साथ ही कुएं का पानी मीठा हो गया। तभी से इस कुएं को

‘माता का कुआ’ कहा जाने लगा और इसी कुएं के पानी से गुरुद्वारे का प्रसाद बनाया जाने लगा। इस गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेकने से बेहद की शान्ति का अनुभव होता है। मन्नतें मांगने और मन्नतें पूरी होने पर मत्था टेकने वालों का यहां तांता लगा रहता है। इस गुरुद्वारे के बारे में धार्मिक मान्यता है कि प्रत्येक सिख को जीवन में एक बार यहां आकर मत्था जरूर टेकना चाहिए। शायद इसी लिए पटना में सिख धर्म से जुड़े लोग तो आते ही हैं, अन्य धर्मों के लोग भी श्री हरिमन्दिर साहिब आकर मत्था टेकते हैं।

janwani address 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...

Naagin 7: शो बंद होने वाला है या नहीं? ‘नागिन 7’ पर एकता कपूर ने किया खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img