- मेपल्स एकेडमी शामली में सुपर 30 क्रिकेट टूर्नामेंट
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मेपल्स एकेडमी में सुपर 30 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच नोएडा राइडर्स और चंडीगढ़ वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें नोएडा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर दो गेंद में 115 रन बनाकर आठ विकेट से नोएडा राइडर्स पर विजय हासिल कर ली। मैन आॅफ दा मैच दीपांशु को चुना गया।
बुधवार को मेपल्स एकेडमी शामली में सुपर 30 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह व क्रिकेट सन्नी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किय। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों ने नोएडा राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मेरठ लायन, चंडीगढ़ वॉरियर्स, देहरादून टाइगर, मुजफ्फरनगर नाइट राइडर्स, पानीपत, सिक्सर और करनाल लॉयन प्रमुख हैं।
टूर्नामेंट का पहला मैच बुधवार को नोएडा राइडर्स और चंडीगढ़ वॉरियर्स के बीच 30 ओवर का मैच हुआ। नोएडा राइडर्स ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग की। चंडीगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवरों में 111 रन का लक्ष्य नोएडा राइडर्स के सामने रखा। नोएडा की ओर से प्रशांत ने 24 बॉल पर 29 रन और दर्शन ने 28 बॉल पर 19 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्रम ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अलौकिक ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा की टीम ने 10.2 ओवरों में 115 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। नोएडा की ओर से दीपांशु ने 28 बॉल पर 83 रन और अमन सैफी ने 18 बॉल में 22 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से अजमल ने दो विकेट लिए। इस मैच के मैन आफ दा मैच दीपांश को चुना गया। दीपांशु ने 28 बॉल में 83 रन बनाए। प्रधानाचार्य द्वारा मैन आफ दा मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैच के एंपायर निशांत रहे।

