Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हाथरस की रेप पीड़िता के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: दरिंदगी का शिकार हुई हाथरस की बिटिया के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि 14 सितंबर को हाथरस के एक गांव में चार दरिंदों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। करीब 15 दिनों बाद दिल्ली अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही रेप पीड़िता की मौत हो गई थी। वहीं रेप पीड़िता की मौत के बाद पूरा देश गुस्से में है।

बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष सलमान राशिद कुरैशी के नेतृत्व में कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि हाथरस में रेप पीड़िता के साथ जो घटना हुई है।

वह अत्यंत दुखदाई घटना है। प्रदेश में बहन बेटियां असुरक्षित हैं। उनको घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वही कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दोबारा किसी बहन बेटी के साथ ऐसी जघन्य घटना न हो।

उन्होंने मांग करते हुए रेप पीड़िता के साथ घिनौनी वारदात करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिलाने तथा पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वसीम चौधरी, चांद सिद्दीकी सभासद, प्रवेज अरमान चौधरी, मोहसिन चौधरी, अनम चौधरी, फुरकान, आजम चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img