Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar राजकीय इंटर कॉलेज में आचार संहिता के चलते काटे जा रहे 350 से भी अधिक हरे भरे पेड़।

राजकीय इंटर कॉलेज में आचार संहिता के चलते काटे जा रहे 350 से भी अधिक हरे भरे पेड़।

राजकीय इंटर कॉलेज में आचार संहिता के चलते काटे जा रहे 350 से भी अधिक हरे भरे पेड़।

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर:  राजकीय इंटर कॉलेज महावीर चोक पर शहर का एक मात्र जंगल है जहां प्रशासन द्वारा ऑडोटोरियम के नाम पर 352 हरे भरे शागोंद, पीपल ,नीम आदि के पेड़ आचार संहिता में गुप् चुप अनुमति लेकर मात्र एक लाख 15 हजार मात्र में 352 पेड़ो का कटान करना शुरू कर दिया गया है|

WhatsApp Image 2022 02 18 at 2.34.26 PM

जबकि आचार संहिता के चलते इस तरह के पेड़ कटान जैसे कार्यक्रम को अनुमति दिए जाना संदेह उतपन्न करता है जबकि स्कूल प्रांगण में ऑडोटोरियम का निर्माण किया जाना ही प्रसांगिक ही नही है|

WhatsApp Image 2022 02 18 at 2.34.27 PM

 

जिसका छात्रों के पढ़ाई पर सीधा असर होगा क्योंकि ऑडोटोरियम का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियों के लिए ही अधिकांशतया किया जाएगा जबकि इस जगह पर पूर्व सपा के मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप जी कन्याओं के लिये इंटर कॉलेज हेतु प्रस्ताव भी पास करवा चुके थे जिसकी वास्तव में मुजफ्फरनगर निवासियों को आवश्यकता भी थी। लेकिन शहर के एक मात्र हरे भरे पेड़ो के जंगल होने के कारण ये संभव नही हो पाया था।

WhatsApp Image 2022 02 18 at 2.34.28 PM

अभी कुछ दिन पूर्व की ही बात है कि जनपद का वातावरण सबसे ज्यादा दूषित पाया गया था ऐसे में पेड़ो का व्व भी 352 पेड़ो को काटा जाना किसी बड़े घोलमेल का दर्शाता है। साथ ही पेड़ो को लगाने वाले पर्यावरण प्रेमियों की चुप्पी भी कुछ बयान करती नजर आ रही है ।