Home Uttar Pradesh News Baghpat जैन संत का बड़ौत में पहुंचने पर किया स्वागत

जैन संत का बड़ौत में पहुंचने पर किया स्वागत

जैन संत का बड़ौत में पहुंचने पर किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता  |

बड़ौत: उत्तर भारतीय प्रवर्तक परम तपस्वी आशीष मुनि जी महाराज व सरलमना उत्तम मुनि जी महाराज का शनिवार को जैन स्थानक मंडी बडौत में आगमन हुआ।

बिजरौल गांव से सात किलोमीटर का पैदल विहार करते हुए जैन सन्त यहां पहुंचे। इस दौरान मंडी जैन समाज के लोग उन्हें लेने के लिए बिजरौल-बडौत मार्ग पर पहुंचे।

जहां उनका बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया । इस दौरान जैन समाज के लोगो ने जय जय गुरुदेव के नारे भी लगाए ।