Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

डेयरी फार्म रोड: संभल कर चलिए, यहां गड्ढों में है सड़क

  • करोड़ों खर्च के बाद भी सड़कों की हालत खस्ता
  • कैंट बोर्ड की गिफ्ट रोड का बुरा हाल
  • नहीं भरे जा रहे हैं गड्ढे भी, रोजाना हो रहे हादसे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट क्षेत्र की सड़कों पर सुहाना नहीं बल्कि गड्ढों वाला सफर ही हो सकता है। बाइक पर हेलमेट पहनो या गाड़ी में सीट बेल्ट लगा लो, इससे आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हो, मगर सड़कों पर कदम-कदम पर बने गड्ढों से सुरक्षा कैसे होगी? इन गड्ढों की वजह से सफर तो लंबा और अधिक समय का होगा ही, वाहन भी कब किस गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो जाए, कह नहीं सकते।

09 22

सड़कें तो अनेक हैं, मगर गड्ढों से तो कोई नहीं बची। किसी भी सड़क को देख लो वहां अनगिनत गड्ढे क्यों है? इसका जवाब एक आम आदमी आखिर किससे ले। लिक मार्ग हो या मुख्य सड़क, हाइवे हो या एक्सप्रेस-वे, सब के सब ही गड्ढों से लैस। आखिर ऐसे हालत क्यों हैं? क्या वाहन चालक रोड टैक्स नहीं देते या फिर किसी टोल रोड से गुजरते वक्त फ्री में ही सफर हो जाता है और सबसे अहम् तो इन गड्ढों पर जो हर पल असुरक्षित सफर हो रहा है, उसका जिम्मेदार कौन है?

जब-तब सड़कों पर इन गड्ढों की वजह से हादसे भी होते रहे हैं, मगर उनसे भी कोई सबक नहीं लिया जा रहा। लाजिमी तौर पर इन सड़कों से शासन-प्रशासन के अधिकारी-प्रतिनिधि भी गुजरते हैं, मगर हो सकता है उन्हें इससे परेशानी न हो।
कैंट क्षेत्र की माल रोड व डेयरी फार्म रोड की बात की जाये तो इनका हाल तो और भी बुरा हो चुका है। ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।

हास्यास्पद तो यह कि ही यह कैंट बोर्ड को दिखाई दे रहा है। लाखों खर्च कर बनाई इन सड़कों की दशा और दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है, पर रात का सफर तो बिल्कुल ही नहीं। कैंट के आरवीसी सेंटर के बराबर वाले मार्ग, सीडीए के सामने वाले मार्ग, डेयरी फार्म मवाना रोड समेत कई मार्गों का बुरा हाल है। यहां हादसों के चलते आये दिन लोग घायल हो रहे हैं और कई लोग तो अपनी जान तक गंवा चुके हैं। उसके बावजूद इनकी हालत नहीं सुधारी गई है।

खस्ताहाल सड़कें, पैदल चलना हो जाता है मुश्किल

डेयरी फार्म रोड की सड़कों की हालत तो खस्ता है। ऊपर से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता देते हैं। इन गड्ढों में अक्सर वाहन चालक पैदल चलने वाले अपना नुकसान कर लेते हैं। इसमें वाहन तो दूर की बात है, इधर से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। तो प्रशासन को चाहिए कि वह सड़कों की हालत में विशेष सुधार करे।

रोज होते हैं हादसे, कोई नहीं देता ध्यान

डेयरी फार्म रोड की बात की जाये तो यह रोड कैंट गिफ्ट रोड कहलाती है। उसके बावजूद इसकी हालत खराब है। शहर में सड़कों की हालत खस्ता होने से हर रोज लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अगर शहर में सड़कों की हालत ठीक होती तो हादसे कम होते हैं। यहां की टूटी-फूटी ज्यादातर हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

बोर्ड बैठक में भी उठ चुका है सड़कों का मुद्दा

क्षेत्र की सड़कों की बात की जाये तो यहां कैंट की माल रोड, सीडीए के सामने वाली मार्ग की खराब हालत को लेकर बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इन सड़कों को जल्द से जल्द बनवाये जाने के लिये कैंट बोर्ड अधिकारियों और एमईएस अधिकारियों को कहा था, लेकिन होट मिक्स प्लांट न चलने के कारण सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस माह इन सड़कों का निर्माण होना शुरू हो जाये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img