जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: पल्लवपुरम फेस 2 में तेंदुआ सभी को परेशानी में डाले हुए है। यहां सुबह से तेंदुआ वन विभाग की टीम को छकाए हुए है। एक बार वन विभाग की टीम ने लगभग तन्दुए को पकड़ भी लिया था, लेकिन तेंदुआ वन विभाग के जाल से निकल भागा। अभी तक भी वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नही पाई है और तेंदुए को देखने के लिए यहां भीड़ बढ़ती जा रही है जिसके चलते अभियान में मुश्किल खड़ी हो रही है। भीड़ को संभाल पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रही है।
मेरठ में 2014 और 2016 में भी आ चुका है तेंदुआ वन विभाग मेरठ की टीम तब भी रही थी असफल और आज भी तेंदुआ पकड़ने को दिल्ली से बुलानी पड़ी टीम

