Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड फिल्में करेंगी पूजा हेगड़े

 

Senayvani 3


पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधेश्याम’ के हाल ही में रिलीज किए गए गीत ‘सोच लिया….’ में प्रभास के साथ उनकी कैमिस्ट्री बड़ी जबर्दस्त नजर आ रही है। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल 14 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

हिंदी सहित तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होने वाली इस फिल्म को यूटीवी क्रिएशन्स द्वारा महाकाव्य प्रेम कहानी के रूप में बनाया गया है। पूजा हेगड़े को यकीन है कि उनके कैरियर के लिए जो काम उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मोहनजोदारो’ (2016) ने नहीं किया, वह काम ‘राधेश्याम’ अवश्य करेगी। मुंबई में पैदा हुई पूजा हेगड़े अत्यंत खूबसूरत हैं। वह ‘मिस इंडिया टेलैंटेड 2009’ और ‘मिस इंडिया साउथ ग्लैमरस हेयर 2010’ रह चुकी हैं।

2010 में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स ब्यूटी कांटेस्ट’ में उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ था। मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली पूजा हेगड़े ने, 2012 में तमिल सुपर हीरो फिल्म ‘मुगामूडी’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। उसके बाद वह एक दर्जन से भी अधिक तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्में कर चुकी हैं।

ऋतिक रोशन के अपोजिट वाली, पूजा की पहली हिंदी फिल्म ‘मोहनजोदारो’ (2016) बॉक्स आॅफिस पर डिजास्टर साबित होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिल सका, लेकिन इस बीच उन्होंने साउथ में अपनी धाक जमा ली। तीन साल के लंबे गैप के बाद वो अक्षय कुमार के अपोजिट ‘हाउसफुल 4’ (2019) में नजर आई और इसके हिट होते ही वह साउथ की तरह धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी व्यस्त होती जा रही हैं।

हाल ही में पूजा ने मुंबई में नया सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। प्रभास के अपोजिट पैन इंडिया की फिल्म ‘राधेश्याम’ के अलावा पूजा हेगड़े रोहित शेट््टी की ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म भी इसी साल प्रदर्शित होगी। अमिताभ बच्चन के साथ वाली एक फिल्म के लिए पूजा को लिए जाने की भी चर्चा है।


janwani address 24

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img