Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जानिए, नोएडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने मेरठ में क्यों की आत्महत्या

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: परतापुर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में नोएडा निवासी एक प्राॅपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राॅपर्टी डीलर का शव लहूलुहान हालत में होटल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। घटना से होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

बीती 29 तारीख से भी आशीष सिग्नेचर होटल में कमरा नंबर 106 में रुके हुए थे। गुरुवार दोपहर होटल मालिक गगन गोयल ने आशीष के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर होटल का एक कर्मचारी आशीष के कमरे में पहुंचा। जहां आशीष का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसने शोर मचा दिया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिग्नेचर होटल के कमरे में एक प्रॉपर्टी डीलर का खून से लथपथ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रेटर नोएडा निवासी 52 वर्षीय आशीष उर्फ सोनू बंसल प्रॉपर्टी डीलर थे। आशीष अक्सर बागपत रोड स्थित सिग्नेचर होटल में आते रहते थे। बताया जाता है होटल के मालिक गगन गोयल आशीष के रिश्तेदार हैं।

जानकारी के बाद एएसपी कैंट इरज राजा फॉरेंसिक टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में आशीष की 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई। वहीं उनकी कनपटी में मारी गई गोली दीवार में धंसी मिली।

आशीष के तकिए के नीचे पुलिस को सल्फास की गोलियां भी बरामद हुईं। पुलिस ने आशीष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कैंट इरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

उधर, एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आशीष पहले टीपी नगर क्षेत्र के शंभू नगर में रहते थे। तीन वर्ष पहले प्रॉपर्टी बेचकर नोएडा शिफ्ट हो गए थे।

मृतक प्रॉपर्टी डीलर शेयर बाजार और प्रॉपर्टी व्यवसाय का बड़ा कारोबारी था। लेनदेन को लेकर काफी डिप्रेशन में चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img