Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Dhurandhar 2 Review: एक्शन और ड्रामा का धमाका, क्या ‘धुरंधर 2’ ने पूरी की उम्मीदें? जानें फिल्म के रिव्यू

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से पहले ही जबरदस्त हाइप बना हुआ था। मेकर्स जानते थे कि दर्शक दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे थे कि कहानी और भी दमदार होगी।

एडवांस बुकिंग के दौरान दर्शकों ने फिल्म में अपनी वफादारी दिखाई, लेकिन कई शहरों में प्रीव्यू शो कैंसल होने के कारण कुछ दर्शक निराश हुए। जिन्हें मौका मिला, उन्होंने फिल्म देखी, और अब सवाल ये है क्या फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी?

कहानी का सार

फिल्म की कहानी छह चैप्टर में बंटी है। फ्लैशबैक में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) और उनके परिवार की पृष्ठभूमि दिखाई जाती है। जसकीरत को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार उठाना पड़ता है और बाद में एमएलए के घर खून-खराबा करने के कारण उसे उम्र कैद की सजा मिलती है।

आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल (आर माधवन) उसे देश सेवा का मौका देते हैं और जसकीरत पाकिस्तान में एजेंट बनकर हमजा अली मजारी के नाम से कार्य करता है। कहानी अब सीधे रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद आगे बढ़ती है, जहां हमजा उसके छोटे भाई उजैर (दानिश पंडोर) को ल्यारी की गद्दी पर बैठाकर अपने मिशन पर आगे बढ़ता है।

फिल्म का क्लाइमैक्स रोमांचक है, लेकिन कहानी में कई जगहें लंबी और थोड़ी बोरिंग महसूस होती हैं।

अभिनय

रणवीर सिंह पूरे चार घंटे स्क्रीन पर छाए रहते हैं। उनका एक्शन, इमोशन और गुस्सा सब परफेक्ट है। अर्जुन रामपाल को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है, लेकिन उनका किरदार उतना प्रभावशाली नहीं है।

संजय दत्त उतने ही दिखे जितना पहले पार्ट में थे। माधवन और राकेश बेदी बीच-बीच में फिल्म में जान फूंकते हैं। सारा अर्जुन का स्क्रीन टाइम बहुत कम है और केवल एक बड़ा सीन है। बाकी कलाकार जैसे मानव गोहिल, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने अपने किरदार के साथ न्याय किया।

निर्देशन

आदित्य धर ने फिल्म में रिसर्च और डिटेल वर्क बखूबी किया है। नोटबंदी, अतीक अहमद और दाऊद इब्राहिम के कनेक्शन दर्शकों को पसंद आएंगे।

लेकिन, दूसरे पार्ट में स्टोरी टाइट और सरप्राइज एलिमेंट्स पहले जैसे दमदार नहीं हैं। शुरुआत और क्लाइमैक्स के अलावा, फिल्म में इक्का-दुक्का ही यादगार सीन हैं। एक्शन अच्छे हैं, लेकिन कुछ लंबे और फोर्स्ड लगते हैं।

संगीत

संगीत पहले पार्ट की तुलना में कमजोर है। एक-दो गाने छोड़कर कोई गाना यादगार नहीं। रोमांटिक सॉन्ग जबरन ठूंसा हुआ लगता है।

देखना चाहिए या नहीं

पहला पार्ट देखा था तो दूसरा पार्ट देखना चाहिए। हाइप और स्टार्स के रिव्यू देखकर न जाएं। फिल्म ठीक-ठाक है, एंजॉय करें लेकिन बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here