Home Uttar Pradesh News लखनऊ / आस-पास सोनिया, राहुल को अपमानित करने का एक षड़यंत्र: पायलट

सोनिया, राहुल को अपमानित करने का एक षड़यंत्र: पायलट

0
सोनिया, राहुल को अपमानित करने का एक षड़यंत्र: पायलट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: दूसरी तरफ राजस्थान प्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर सोनिया और राहुल को अपमानित करने करने का आरोप लगाया। पायलट ने कहा कि आजादी के आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड न्यूज़ पेपर और कांग्रेस अलग नहीं है। आजादी के संघर्ष में योगदान देने और अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ने के लिए नेशनल हेराल्ड न्यूज पेपर की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि आज फिर उस समय की अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा आज़ादी के आंदोलन की इस आवाज़ को दबाने का घिनौना षडयंत्र कर रही है। इस षड्यंत्र के मुखिया स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और ईडी उनका हथियार है।

सचिन पायलट ने बताया कि इस फर्जी और षड़यंत्रकारी मामले को लेकर पूरे देश में कांग्रेसजनों में आक्रोष का माहौल व्याप्त है। सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी के समस्त सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण आदरणीय सोनिया और राहुल के साथ सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत ईडी दफ्तर तक पदयात्रा करके करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देशभर के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर भी सत्यग्रह कार्यक्रम चलाया जायेगा। पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए आए दिन मुद्दों को भटकाने की राजनीति में माहिर मोदी सरकार अब बदले की भावना में अंधी हो गई है। जिस मानसिकता ने अंग्रेजों का साथ दिया था, आज गुलामी की प्रतीक वो मानसिकता आज़ादी की कुर्बानियों से प्रतिशोध ले रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है।