Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बढ़ते आंकडों के बीच कोरोना मामलों में आई गिरावट, सात फीसदी तक हुए कम..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को कोरोना के मामलों में सात फीसदी कमी दर्ज की गई है। दरअसल, दो दिन से बढ़ रहे लगातार आकंडों के बीच आज कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गयी है।

यूनियन  मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ के अनुसार 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जब कि बीते दिन यह संख्या 12 हजार से ज्यादा थी। वहीं अब एक्टिव पेशेंट्स की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज के आंकड़ो के मुताबिक, सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं।

बताया गया है कि, पूरे 24 घंटे में 11,692 नये मामले सामने आए हैं, जिसमें अब संख्या 4.48 करोड़ दर्ज कर दी गई है। वहीं, शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है।

बता दें कि, अब तक देश में सात महीने में करीब 40 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img