Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

राजस्थान में दो गाड़ियों की टक्कर से हुआ भीषण हादसा, छह लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

राजस्थान: कोहरे के कारण आए दिन एक्सीडेंट की खबरे सामने आती रहती ​है। अब राजस्थान के सीकर जिले से दिल दहलाने वाली खबर आई है। दरअसल, सीकर जिले से सुबह पुलिस को हाईवे पर दो गाड़ियों की टक्कर की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और छह लोगों की मौत हो गई है

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपाधीक्षक धर्माराम गिला लक्ष्मणगर्ग ने बताया कि हमें हाईवे पर दो गाड़ियों की टक्कर की सूचना मिली। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। उन्हें दोनों कारों से दो पहचान पत्र मिले हैं- एक पहचान पत्र मौलासर जिला, नागौर का है और दूसरा सीकर का है।

जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ट्वीट कर कहा सीकर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है। उन्होंने लिखा कि भगवान श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के बाद पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने और घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img