Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

UP: मकर संक्रांति मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 25 लाख लोग पहले ही पहुंच चुके

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: प्रयागराज में संगम तट पर मकर संक्रांति का दूसरा स्नान पर्व 15 जनवरी को होगा। श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल यात्रा करनी पड़े, इसके लिए घाटों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम तक मेला क्षेत्र की सभी पार्किंग जगहें भर चुकी थीं।

मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि प्रशासन ने इस बार करीब 25 लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी का अनुमान जताया है। स्नान पर्व के दौरान मेला प्रशासन का अनुमान है कि दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचेंगे।

पिछले माघ मेले में इस स्नान पर्व के दौरान 28.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। वहीं, इस बार पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब मकर संक्रांति के लिए स्नान घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

पिछले माघ मेले में इस स्नान पर्व पर 28.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। वहीं, इस बार पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। अब मकर संक्रांति के स्नान के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मेले में 42 अस्थायी पार्किंग बनाई गईं

मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 42 अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें लगभग एक लाख से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

12,100 फीट लंबाई में घाटों का निर्माण

माघ मेला 2025-26 में कुल 12,100 फीट लंबाई में नए घाटों का निर्माण किया गया है। इन घाटों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे चेंजिंग रूम, पुआल, शौचालय आदि उपलब्ध कराए गए हैं।

गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा

गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। साथ ही प्रयागराज में दोनों नदियों में गिरने वाले सभी 81 नालों को टैप किया जा चुका है, और गंगा जल की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम परिवहन को प्राथमिकता

मेला अधिकारी के अनुसार, माघ मेले को खुले में शौच मुक्त, दुर्गंध मुक्त और गंगा में जीरो डिस्चार्ज बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस उद्देश्य से लगभग 25,880 शौचालय, 11 हजार डस्टबिन, 10 लाख से अधिक लाइनर बैग, 25 सक्शन वाहन और 3300 सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुलभ आवागमन के लिए बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था भी की गई है।

आठ किमी से अधिक डीप वाटर बैरिकेडिंग और दो किमी रिवर लाइन

मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय के अनुसार, मेले की सुरक्षा के लिए 17 थाने, 42 पुलिस चौकियां, 20 अग्निशमन स्टेशन, सात अग्निशमन चौकियां, 20 अग्निशमन वॉच टावर, एक जल पुलिस थाना, एक जल पुलिस कंट्रोल रूम और चार जल पुलिस सब कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आठ किमी से अधिक डीप वाटर बैरिकेडिंग और दो किमी रिवर लाइन (एकल दिशा मार्ग हेतु) लगाई गई है।

सुरक्षा के लिए 400 से अधिक कैमरे लगाए गए

नगर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए, सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त 400 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। इनमें एआई युक्त कैमरे भी शामिल हैं, जो भीड़ की निगरानी, भीड़ घनत्व का आकलन, घटनाओं और सुरक्षा निगरानी में मदद करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img