Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बिना दहेज की शादी कर दहेज लोभियों को दिखाया आइना

  • संत रामपाल महाराज के अनुयायी न तो दहेज लेते हैं और न दहेज देते हैं

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: जहां आज दहेज नहीं देने पर विवाहिताओं की हत्या की जा रही है या प्रताड़ित किया किया जा रहा है। वही कस्बा टीकरी संत रामपाल महाराज की शिक्षा को आधार बनाते एक युवक ने बिना दहेज लिए शादी करके दहेज लोभियोको आईना दिखाया है। मात्र 17 मिनट में शादी संपन्न हुई और कोई फिजूल खर्च नहीं किया गया।

सरूरपुर कलां निवासी कुलदीप दास ने कस्बा टीकरी निवासी वेदप्रकाश दास की पुत्र प्रिया से बिना दहेज लिए शादी रचाई। संत रामपाल महाराज के शिष्य दृढ संकल्पित है। वह नहीं तो दहेज लेते है और नहीं देते है । इस शादी में कोई फिजूल खर्ची नही की गयी। कोई बैण्ड बाजा नहीं बजाया गया।

बहुत साधारण तरीके से यह विवाह सम्पन्न हुआ । मात्र 17 मिनट में शादी संपन्न हुई। वर-वधु को परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया। इस तरह की शादियों समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। संत रामपाल महाराज एक स्वच्छ समाज तैयार कर रहे हैं। जिसके चलते अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं बनेगी। इस मौके पर अंकित दास, जितेंद्र दास, लवकुश दास व गौरव दास देवेंद्र, प्रमोद, मनोज, विकास सावन विशाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img