Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

AR Rahman Health Update: ए.आर. रहमान की बिगड़ी तबीयत,चेन्नई के अस्पताल में कराया गया भर्ती,सीने में उठा था दर्द

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही खबर मिली है कि, म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर.रहमान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक हॉस​पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है​ कि रहमान के सीने में अचानक दर्द हुआ है। जिसके बाद उन्हें एडमिट कराया गया। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं,वह उनकी देखभाल कर रहे हैं। हालांकि,संगीतकार के हैल्थ अपडेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि रहमान की उम्र 58 साल है।

सीने में हुआ दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ए.आर. रहमान को गर्दन में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। बता दें कि, इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।

बीते वर्ष पत्नी से अलग हुए थे ए.आर. रहमान

बीते वर्ष यानि नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया था। सायरा बानो ने भी कहा कि अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से वह अगल हो रही हैं, हालांकि वह रहमान का सपोर्ट करती रहेंगी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रहीमा, खदीजा और अमीन।

वर्कफ्रंट?

ए.आर. रहमान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली तमिल फिल्म ‘कधलिक्का नेरामिल्लई’ और दूसरी ‘छावा’ है। संगीतकार के पास कई भाषाओं में कई परियोजनाएं हैं, जिनपर काम हो रहा है। उनकी ‘ठग लाइफ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन हैं। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img