Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: बागपत में होल्ड पर हो गई जिलाध्यक्ष की घोषणा,प्रदेश में आज दो बजे घोषित होने थे जिलाध्यक्ष

  • बागपत में पूरी हो चुकी थी तैयारी, हाईकमान ने स्थगित की बैठक

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए इंतजार बढ़ा गया है। क्योंकि आज रविवार को प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ बागपत का जिलाध्यक्ष घोषित होना था, लेकिन बागपत को होल्ड पर कर दिया गया है और यहां होने वाली बैठक स्थगित कर दी है। सूत्रों की माने तो नाम पर सहमति नहीं बनी है। जिस कारण होल्ड पर हो गया है।

भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू की गई थी। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर गई थी। अब जिलाध्यक्ष पद पर घोषणा का इंतजार हो रहा था। आज रविवार को प्रदेश के 80 जिलाध्यक्ष की घोषणा का कार्यक्रम जारी किया गया था। जनपदों में इसके लिए बैठक रखी गई थी।

दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जानी थी लेकिन बागपत को होल्ड पर कर दिया गया है। यहां होने वाली बैठक की स्थगित कर दिया गया है। सह चुनाव अधिकारी अनिल तोमर ने बताया कि अपरिहार्य कारण से बैठक स्थगित की गई है। हाईकमान ने बैठक स्थगित की है।

नहीं बनी नाम पर सहमति

बागपत जिलाध्यक्ष का पद सहमति नहीं बनने के कारण घोषित नहीं हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि यहां से जो नाम हाईकमान को भेजे गए थे उन पर पार्टी के नेताओं की सहमति ही नहीं बनी है। जिस कारण यहां अध्यक्ष का पद होल्ड पर चला गया है।

स्वागत तक हो रही थी तैयारी

जिलाध्यक्ष पद पर कई दावेदार अपना नाम तय मानकर चल रहे थे और आज स्वागत की तैयारी कर चुके थे। भीड़ को कार्यालय बुलाया गया था ताकि जोरदार स्वागत किया जाए। अब उनकी तैयारी भी धरी रह गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img