Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मोड़ पर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर एक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

18 3

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, खालापार के किदवई नगर निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद शहजाद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार दोपहर वह शामली की ओर से दो महिला सवारियों को लेकर शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह बुढ़ाना मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार (UP 12 CB 0376) ने उनकी ई-रिक्शा को सीधे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद वह पल भर भी नहीं रुका और फरार हो गया।

इलाज और पुलिस कार्रवाई

राहगीरों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक शहजाद की हालत अत्यंत नाजुक है, जबकि दोनों महिला सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीनों का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुढ़ाना मोड़ बेहद व्यस्त चौराहा है, लेकिन यहां ट्रैफिक व्यवस्था नाममात्र की है। न तो ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती है और न ही स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ठोस उपाय।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img