Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ओयो होटल में रंगरेलियां मना रहे युवक-युवती को पकड़ा

  • सीओ दौराला और एचटीयू थाना प्रभारी ने की कार्रवाई, युवक और युवतियों को भेजा थाने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा के होटल में रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में रंगरेलियां मनायी जा रही हैं। इसके बाद कार्रवाई की गयी। पुलिस को सूचना मिली कि एक ओयो होटल में कुछ लड़कियां और लड़के मौजूद हैं। इस पर सीओ दौराला सुचिता सिंह और एचटीयू थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने टीम के साथ कंकरखेड़ा रॉयल एप्पल ओयो होटल में छापा मार कर करीब एक दर्जन युवक-युवतियां रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के अधिकांश होटलों ने ओयो होटल का बोर्ड लगाकर यह होटल चला रखे हैं। जिनके अंदर देह व्यापार का कार्य चल रहा है। कंकरखेड़ा शोभापुर चौकी के पीछे दो पहिया रोड पर एक दर्जन होटल खुले हैं। जिनमें देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस तीन लड़कियों और चार लड़कों को लेकर थाने आ गई और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी कंकरखेड़ा का कहना है कि पकड़ी गई महिला और युवती को पुलिस ने महिला थाने भेज दिया और पकड़े युवक थाने में है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिम में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर हाथापाई

मेरठ: सदर बाजार थाना क्षेत्र के तहत आबूलेन पर जिम में युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। युवती की शिकायत पर जिम संचालिका ने युवक के खिलाफ कोई कदम उठाने की बजाय उसे बाहर भगा दिया। युवती ने सदर बाजार थाने पहुंचकर युवक और जिम संचालिका के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर दी है।

आबूलेन पर काठ का पुल के समीप सिवाय जिम है। जहां एक युवती रोज जिम करने आती है। युवती ने थाना सदर बाजार में तहरीर देते हुए बताया कि जिम में एक युवक हमनजीत सिंह चावला जिम करने आता है। उसके साथ और युवक भी जिम करते है, जो आए दिन उन पर छींटाकशीं करते रहते हैं। आज भी उन्होंने छेड़छाड़ और कमेंट्स किए। उन्होंने विरोध ाकिया तो धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की।

जिम कर रहे कुछ युवकों ने किसी तरह बीच बचाव किया। उन्होंने इसकी जानकारी जिम संचालिका को दी तो उन्होंने आरोपी का पक्ष लेते हुए उनकी कोई बात नहीं सुनी। उल्टे उन्हें ही जिम से बाहर कर दिया। जबकि वहां पर जिम कर रहे और लोगों ने उनके पक्ष भी लिया। युवती का आरोप है कि जिम में आये दिन छेड़छाड़ और कमेंट्स बाजी की घटनाएं होती हैं, लेकिन कोई इस बात का विरोध नहीं करता।

उन्होंने जब विरोध किया तो जिम संचालिका ने दबाव बनाया कि ऐसा न करें। इससे उनके जिम की बदनामी होगी। युवती ने मामले को लेकर सदर बाजार थाने पर जिम संचालिका और छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी। युवती ने पुलिस को बताया कि पूरा मामला सीसीटीवी से मालूम हो जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सरधना फ्लाईओवर के समीप नशे में धुत महिला का हंगामा

मेरठ: कंकरखेड़ा सरधना फ्लाईओवर के पास शनिवार देर शाम एक महिला और एक युवक ने शराब पीने के बाद सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इसके चलते कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। शराब के नशे में महिला कभी सड़क के बीच लेट जाती तो कभी र्इंट उठाकर लोगों के पीछे दौड़ने लगती। हंगामा बढ़ते देखकर सरधना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी दे रहे टीएसआई यशवीर सिंह पहुंचे।

सड़क पर लेटी महिला को लोगों की मदद से सड़क से उठाकर सडक के किनारे ले गये, लेकिन उसके बाद भी वह महिला फिर दो बार से सड़क पर आकर लेट गई। महिला ओर उस युवक ने काफी शराब पी रखी थी। युवक ने अपना नाम मोहसिन निवासी सकौती बता रहा था। टीएसआई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। वहां से गाड़ी पहुंची जो महिला को साथ ले जाने लगी। इस पर महिला ने फिर हंगामा खड़ा कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img