Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शुक्रवार की शाम खेड़ा गांव के निकट बाइक और भैंसा-बुग्गी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कंकरखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी विशाल सोम पुत्र मनोज कुमार बीते शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से रार्धना गांव गया था। शाम को वापस लौटते समय वह जैसे ही खेड़ा के बाहरी छोर पर पहुंचा तो भैंसा-बुग्गी से उसकी जारेदार भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंच गए। शनिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान मौत से गांव में शोक का माहौल है। बताया गया है कि विशाल अपने पिता का इकलौता पुत्र था। करीब तीन वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हस्तिनापुर में महिला को गोली मारने वाले चार के खिलाफ मुकदमा

मेरठ: हस्तिनापुर क्षेत्र के जलालपुर जोरा में दो दिन पहले झगड़े के दौरान निर्दोष महिला को गोली मारने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। उधर, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि पुलिस ने महज मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी है। हस्तिनापुर थाने में जलालपुर जोरा निवासी संदीप ने 19 सितंबर को तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले के ही वरुण, बॉबी, निक्की और नितिन का अरुण के साथ झगड़ा हो रहा था। शोरगुल सुनकर उसकी पत्नी पिंकी बाहर निकली और बीच बचाव करने लगी।

आरोप है कि विपक्षी निक्की ने उसकी पत्नी पिंकी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसकी गोली पिंकी के पेट में जाकर लगी। इसके बाद पिंकी ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। किसी तरह पीड़ित ने पत्नी को अंदर खींचकर जान बचाई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक दबिश दी गई है और ना ही गिरफ्तारी की गई। अभी पीड़िता की हालत नाजुक है और वह अस्पताल में ही भर्ती हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

गंगनहर में डूबे सर्राफ कारीगर का मिला शव

जानीखुर्द: भोलाझाल गंगनहर में डूबे सर्राफ कारीगर का शव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ़ निकाला। बीते शुक्रवार शाम भोलाझाल गंगनहर में पैर फिसलने से मेरठ के एक सर्राफ कारीगर कौशिक क्वीन डूब गया था। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने गंगनहर में डूबे कारीगर का शव बरामद कर लिया। कारीगर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 12th Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, जानें कैसे करें चेक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

NEET: ‘नीट पेपर लीक पर सड़कों पर उतरे जेन-G’ – केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने नीट...

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन, चार महीने पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम...
spot_imgspot_img