Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

किशोरी से छेड़छाड़ के दो आरोपी गए जेल

  • चार नामजद समेत आठ फरार, पुलिस ने सेटिंग से बुलवाए थे दोनों आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: मुंडाली पुलिस ने दूसरे संप्रदाय की किशोरी से छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और विरोध पर परिजनों से मारपीट के नामजद दो आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। जबकि घटना के चार नामजद सहित आठ आरोपी अभी फरार हैं। बीते बृहस्पतिवार शाम मुंडाली थानाक्षेत्र की किशोरी के साथ गांव के ही पप्पू उर्फ यामीन पुत्र गफ्फार, सुहेल पुत्र सलीम, बोबी पुत्र फारूक और अन्नू पुत्र तहसीन ने उस वक्त बदनीयती से छेड़छाड़ कर दी थी जब वह अपने घर के पीछे गोबर डालने गई थी। युवकों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर ब्रेजा कार सवार अपने 3-4 दोस्त बुला लिए और घर में घुसकर न सिर्फ किशोरी के परिजनों को जमकर पीटा बल्कि किशोरी को भी जबरन गाड़ी में डालकर भागने का प्रयास करने लगे। घटना के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ को देख आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। रात 10 बजे किशोरी के दादा को साथ लेकर गांव व क्षेत्र के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

हालात देख एसओ ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसपी देहात राकेश मिश्रा व सीओ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराकर भीड़ को शांत किया। तत्पश्चात बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया गया। जिसके चलते पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों पर दबाव बनाया। बहरहाल शुक्रवार दोपहर को आरोपी अन्नू पुत्र तहसीन और शाम को पप्पू उर्फ यामीन पुत्र गफ्फार को परिजनों ने मध्यस्थों के जरिये सीओ को सौंप दिए। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए।

नाबालिग के आत्महत्या केस में मुकदमा दर्ज

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी का नाम पता है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ-साथ आईटी एक्ट की धाराएं भी पुलिस ने मुकदमे में लगाई है। वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में भी लिया है।

लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सिक्योरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में खरखौदा के एक इंटर कालेज में पढ़ाई कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के युवक की किशोरी से दोस्ती हो गई थी। प्यार का इजहार करते हुए उसकी अश्लील वीडियो खुद ही बनवा ली थी। उसके बाद उक्त वीडियो को किशोरी के मोबाइल से अपने मोबाइल में ले ली थी। इसी वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। सोशल मीडिया पर आरोपी ने जब वीडियो वायरल कर दी तो पूरे गांव और परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परेशान होकर छात्रा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया था।

शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया था। शनिवार को परिजन लोहिया नगर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आईटी एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विमल शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img