जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: जानकारी के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेडी निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र महीपाल कश्यप रविवार को परिजनों संग अपनी बुआ रीता पत्नी सुरेंद्र कश्यप के पुत्र जसबीर के लग्न समारोह में शामिल होने के लिए इस्माईलपुर थाना शिवाला कलां आया था। शाम करीब चार बजे वह बाईक द्वारा घर वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर अमरोहा लिंक रोड पकडने के बाद मुन्ने प्रधान के घर के सामने सामने से आ रही आल्टो कार उसकी बाईक में टक्कर मार दी।
जिससे वह घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के अमरोहा एक निजी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोहित का शव लेकर वापस लौटे तो परिजनों में कोहराम मच गया।

