जनवाणी संवाददाता |
नगीना: मां सरस्वती शिक्षा प्रसार समिति दोदराजपुर एवं आरसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिजनौर के तत्वाधान में संतोष स्मारक महाविद्यालय दोदराजपुर में आंखों के निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक डा. संदीप शर्मा द्वारा किया गया।
जिसमें जिले के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रुचित अग्रवाल, सहायक डा. विनोद कुमार, सहायक राम चौधरी द्वारा लगभग 150 मरीजों के आंखों का चेकअप किया गया तथा जिन मरीजों को दवाई की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क दवाई, चश्मे वाले मरीजों को चश्मे उपलब्ध कराई। मोतियाबिंद और आंख बनने वाले मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चिन्हित किया।

