Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

UP: रामलला का अभिषेक आज, रक्षा मंत्री और सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में करीब चार घंटे तक विभिन्न अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के दौरान यह दिन खास महत्व रखता है।

प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, और इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। इस तिथि पर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का भव्य अभिषेक किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञ, हवन और पूजन की पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखेंगे। अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अंगद टीला परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:20 बजे अयोध्या से वापस होंगे। रक्षामंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह राममय वातावरण में डूबी हुई है। भजन-कीर्तन, रामकथा और श्रीराम के जयघोष से धर्मनगरी में उत्सव का उल्लास चरम पर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img