Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बताया यह तरीका

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच होने वाले पंचायत चुनाव के मतदाताओं के लिए बड़ी जानकारी है। अब संक्रमित मतदाता भी चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चुनाव प्रेक्षक डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि कोरोना संक्रमित मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित के परिजन को मतदान के एक दिन पहले लिखित में रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराना होगा। आयोग के निर्देशानुसार, मतदान से पहले संक्रमित मतदाता को पीपीई किट पहनाकर वोट डलवाया जा सकेगा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पीपीई किट पहनेगा। इसके बाद उस कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले आए सामने                     

बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण अत्यंत भयावह स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है। सोमवार को 13685 संक्रमित मिले थे। कोरोना के नए मामलों में अकेले 5382 तो लखनऊ के ही हैं। इसके अलावा, प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 व कानपुर में 1271 नए मामले सामने आए हैं।

रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत हो गई                                                      

इसके पहले सोमवार को नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी तो आई, लेकिन संक्रमण से रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में यह एक दिन में अधिकतम मौत है। प्रदेश में सोमवार को 13,685 संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार को 15,353 मरीज मिले थे।

लखनऊ में 3892 संक्रमित मिले                                                        

वहीं, लखनऊ में 3892 संक्रमित मिले। रविवार को 4444 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा वाराणसी में 1417, प्रयागराज में 1295, कानपुर नगर में 716, गोरखपुर में 474, मेरठ में 336, झांसी में 267, गौतमबुद्ध नगर में 239, बलिया में 230 मरीज मिले। रविवार को 1.93 लाख नमूनों की जांच की गई, जबकि शनिवार को 2,03,780 नमूनों की जांच हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img