Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

कॉल बना कोरोना: 900 की मौत, करीब दो लाख संक्रमित नए मिले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद आज फिर इस जानलेवा वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1.94 लाख(1,94,720) से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 15.8 फीसदी अधिक है।

वहीं बीते 24 घंटे में 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में कुल 900 लोगों की मौतें हो गई हैं, जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में सक्रिय मामले 9.55 लाख(9,55,319) हो गए हैं। इस दौरान 60 हजार से अधिक(60,405) लोग स्वस्थ भी हुए।

मंगलवार की तुलना में आज मिले 26,657 मरीज अधिक                         

देश में आज मंगलवार की तुलना में कोरोना के 26,657 ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,68,063 मामले आए थे। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 11.05 फीसदी है। वहीं आज ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।

01 7

अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके                                 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए। यानी अब तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इन पांच राज्यों में कोरोना की तेज रफ्तार                                                 

देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,424 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 21,259 मामले, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में 21,098 केस, तमिलनाडु में 15,379 और कर्नाटक में 14,473 मरीज मिले हैं। देश के कुल 54.77 फीसदी मरीज केवल इन पांच राज्यों से आए हैं। वहीं महाराष्ट्र से अकेले 17.68 फीसदी मामले सामने आए हैं।

आज से बाजार में उपलब्ध होगी ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर           

ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर आज यानी 12 जनवरी से बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। ओमिक्रॉन टेस्ट किट ओमिश्योर को टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। टाटा मेडिकल ने ओमिश्योर टेस्ट किट की कीमत 250 रुपये प्रति टेस्ट तय की है, जो बाजार में उपलब्ध मौजूदा अन्य टेस्ट किट से सस्ती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img