Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर टला हादसा,चलती ट्रेन से फिसला यात्री

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358) के पहुंचते ही एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में फिसल गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर रही थी और रफ्तार में कमी नहीं आई थी। इसी बीच यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी की ओर गिरने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म के पास पहुंचती है, यात्री दरवाज़ा खुलते ही उतरने की कोशिश करता है। जल्दबाज़ी में उसका पैर फिसल जाता है और वह लगभग ट्रेन के नीचे आने वाला होता है। तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक युवक दौड़कर उसकी ओर बढ़ता है और गिरते हुए यात्री का हाथ पकड़ लेता है। युवक की त्वरित प्रतिक्रिया और हिम्मत से यात्री की जान बच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने उसकी बहादुरी की सराहना की।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास बेहद खतरनाक है और ऐसी लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। प्लेटफॉर्म पर लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी लगातार चेतावनी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img