- बाइक की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर
- पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जनवाणी संवाददाता
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: मोचीपुरा के पास एक बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
गुरुवार की रात को एक बाइक से नजीबाबाद के मोहल्ला संतोमाला निवासी फहीम पुत्र शमीम और शाह आलम पुत्र साजिद बाइक से नजीबाबाद अपने घर लौट रहे थे। थाना किरतपुर के गांव मोचीपुरा के सामने एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
गंभीर घायलों को एंबुलेंस से किरतपुर पीएचसी उपचार के लिए लाया गया। इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
किरतपुर थाना प्रभारी के अनुसार दोनों गंभीर घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।

