Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बिजनौर जिले में हादसों ने बरपाया कहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हादसों ने कहर बरपा दिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चार जगह हुए हादसों में नवजात समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हल्दौर के पास गांव पावटी और नूरपुर नहटौर मार्ग पर चक मोड़ के पास हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं, युवक और नवजात बच्चे की मौत हो गई।

जबकि चार लोग घायल हो गए। पावटी में बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, वहीं चकमोड़ के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ।

नहटौर थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा लाला निवासी अफजाल (28 वर्ष) पुत्र बुनियाद कार में परिजनों के साथ बिजनौर किसी कार्य से गए थे।

बुधवार शाम करीब चार बजे बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव पावटी के निकट कार चला रहे अफजाल को नींद की झपकी आ गई।

जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मुन्नी (48 वर्ष) पत्नी बुनियाद, रोशन (28 वर्ष) पत्नी उस्मान व उसके पुत्र ईशान (3 वर्ष), अरहान (2 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि घायलों को सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया गया।

मुन्नी व रोशन को नाजुक हालत में बिजनौर के लिए रेफर किया गया। रोशन ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लुतफीपुर निवासी दीपक की पत्नी मनीषा का नहटौर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव हुआ था। बच्चा पैदा होने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को गंभीर बीमारी होने के कारण घर ले जाने के लिए कह दिया।

दीपक के पिता धर्मेंद्र त्यागी अपनी बहन नहटौर क्षेत्र के गांव हमीदपुर निवासी अनीता के साथ बाइक से बच्चे को घर ले जा रहे थे। इसी दौरान नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास पीछे से बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी।

चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में अनीता व नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल धर्मेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं थाना हल्दौर स्थित बिजनौर-नूरपुर रोड पर ग्राम बिसांठ व नवादा के बीच बुधवार देर रात बिजनौर की तरफ से जा रहे एक अज्ञात ट्रक व स्विफ्ट कार के बीच ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार में सवार सतीश (32 वर्ष) पुत्र पंतराम सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल कुमार पुत्र चन्दकरन सिंह निवासी कस्बा थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर को हल्की चोट आई है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उधर, मंडावली थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर ग्राम मोहनपुर के सामने रेत से भरा डंपर सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने डंपर में टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक हसीन अहमद निवासी जाब्ता गंज नजीबाबाद घायल हो गया। वहीं हादसे से रोड पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img