Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

ब्रांडेड कंपनी के नकली मिल्क पाउडर बनाने के अभियुक्तों को भेजा जेल

  • एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग में पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी छापेमारी
  • बड़े पैमाने पर नकली मिल्क पाउडर बनाने की संचालित की जा रही थी अवैध फैक्ट्री

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के मोहल्ला सबनीग्रान में एक व्यापारी व उसके पुत्र द्वारा बड़े पैमाने पर नकली मिल्क पाउडर बनाकर सप्लाई करने व अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित करने के मामले में पिता व उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।

एसडीएम परमानन्द झा व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में खाद्य विभाग पुलिस की संयुक्त टीम ने विजय कुमार पुत्र रामनिवास विशाल पुत्र विजय के आवास पर छापेमारी की थी जहां संयुक्त टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी पराग व मधुसूदन के नाम से नकली मिल्क पाउडर बनाने का समान बरामद हुआ था।

संयुक्त टीम को मौके पर नकली पारस इसिकस्ट मिल्क पाउडर 27 बोरे प्लास्टिक, 5 बोरे नकली मधुसूदन इसिकस्ट मिल्क पाउडर, चार बैग सुपरमैक्स माल्टो टेस्टिंग पाउडर, एक बैग असली फ़राज़ ईस्किट मिल्क पाउडर एक बैग असली फरस ईस्किस्ट मिल्क पाउडर, एक बैग पायरस मिल्क पाउडर, एक बड़ा इलैक्ट्रोनिक मशीन, एक बोरा सिलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, 701 मधुसूदन नकली पॉली मिल्क पाउडर पॉली, एक प्लास्टिक चमच्च, एक स्टीक का चमचा, दो कैंची, एक पेंचकस लगभग 30 लाख का माल जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों विजय व विशाल को धारा 272, 273, 420 63 / 65 कॉपीराइट अधिनियम, ट्रेड मार्क 103 अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीतेन्द्र सिंह इंटेलिजेंस अधिकारी, नीरज पाल एडवोकेट दिल्ली, राजीव यादव नायब तहसीलदार, रामवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जीतेन्द्र कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कमलेश यादव, तेज बहादुर सिंह, हितेंद्र पाल, मोहित कुमार, एसआई अजय कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी जाब्ता गंज, एसआई विजय यादव, शमशेर अली, अमित कुमार, राहुल कुमार, आशीष कुमार सौरव कुमार मौजूद रहे। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पिता पुत्र का चालान कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img