Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ट्रक लूट का छठां आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: 15 दिन पहले 22 टायरा ट्रक लूटने के मामले में फरार छठे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार व एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक लूटने का खुलासा किया था।

शनिवार को पुलिस ने भूरा रोड नाहिद कालोनी के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को रोक लिया तथा आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक तंमचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद कर लिया।

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 5 फरवरी की सुबह शामली बाइपास पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने 22 टायरा ट्रक लूट लिया था। ट्रक चालक बिजेंद्र की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पांच बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करके लूटा गया 22 टायरा ट्रक बरामद कर लिया था।

जबकि मौके से तीन बदमाश फरार हो गए थे। शनिवार को नाहिद कॉलोनी के पास से छठे आरोपी फरमान निवासी मकान नम्बर-574, पश्चिमी पछावा कस्बा बुढाना को मुठभेड के दौरान 315 बोर के तंमचे व लूट में प्रयोग की स्विफट कार के साथ गिरफतार कर लिया। बाद में आरोपी का चालान कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img